बिहार में स्कॉर्पियो नदी में गिरी 2 की मौत
पुलिस के अनुसार यह स्कॉर्पियो नरकटियागंज से लौरिया जा रही थी। अजुआ गांव के निकट डंगरही नदी पर बने पुल पर पहुंचते ही चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वह पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस घटना में कार पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।
नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मोहम्मद ओबैदुल्ला ने शुक्रवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आज सुबह नदी में से दो लोगों के शव तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बरामद किया है। मृतकों की पहचान लौरिया निवासी सुदामा यादव तथा वीरेन्द्र साह के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications