बिहार की 18 सीटों के लिए एक साथ उपचुनाव की मांग
ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने 18 में से सात सीटों के लिए 10 सितंबर को चुनाव कराए जाने की एक अधिसूचना जारी की है।
चुनाव आयोग को सौंपे एक ज्ञापन में शरद यादव, रविशंकर प्रसाद, सैयद शहनवाज हुसैन और अन्य भाजपा व जद (यू) नेताओं ने कहा है, "बिहार फिलहाल सूखे से पीड़ित है और 38 में से 26 जिले सूखा प्रभावित घोषित किए जा चुके हैं।"
नेताओं ने कहा है कि सूखे का असर वास्तव में 15 सितंबर के बाद महसूस किया जाएगा। ऐसे में यह आवश्यक है कि सभी 18 सीटों के लिए उपचुनाव एक ही बार में निपटा दिए जाएं। नेताओं ने कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो चुनावी आचार संहिता बाद में सरकार को राहत कार्यो से रोकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications