राजस्थान में 33 जिलों से गुजरेगी पर्यावरण जागरुकता यात्रा रथ
जयपुर जिले के कालवाड़ गांव के निवासी गीतेश जांगिड़ के नेतृत्व में यह रथ राज्य के 33 जिलों में जाकर पर्यावरण जागरुकता, पानी बचाओ एवं वर्षा जल संग्रहण तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जन चेतना जागृत करेगा। यह अभियान 16 अगस्त को जैसलमेर से शुरू होगा और 17 सितम्बर को जोधपुर में सम्पन्न होगा। रथ यात्रा में धावक गीतेश जांगिड़ सहित 6 लोग संरक्षक के रूप में तथा अनेक पर्यावरण प्रेमी साथ रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे पर्यावरण और हरित राजस्थान कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications