सुंदरलाल बहुगुणा ने 'हरित राजस्थान' अभियान की सराहना की
इस मौके पर बहुगुणा ने सपत्नीक वन एवं पर्यावरण मंत्री के साथ उनके निवास स्थान पर विशेष रूप से पौधों का रोपण भी किया। पौधारोपण के दौरान बहुगुणा ने राज्य में वन संरक्षण की प्राचीन काल से चली आ रही उस संस्कृति के बारे में याद भी दिलाया जिसमें लोगों ने पौधो के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दी थी। उन्होंने 'सिर सांटे रूंख, तो भी सस्तो जाण' की राजस्थानी संस्कृति का जन-जन में प्रसार किए जाने पर जोर दिया।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री रामलाल जाट ने पर्यावरणविद् बहुगुणा को 'हरित राजस्थान' कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इस संबंध में जारी पुस्तिका भी भेंट की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications