पश्चिम बंगाल में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
राज्य के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा गुरुवार मध्यरात्रि से ही शुरू हो गई। मान्यता है कि कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था। कोलकाता के अल्बटरे रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में गुरुवार मध्यरात्रि से ही कृष्ण भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी।
राज्य के विभिन्न जगहों में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों भगवान कृष्ण की वेश-भूषा में बड़ी संख्या में बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications