निको ने की महानदी बेसिन में गैस पाए जाने की घोषणा
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा की निको रिसोर्सेज ने महानदी बेसिन में गैस पाए जाने की घोषणा की है। निको इस इलाके में गैस की तलाश रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के साथ मिल कर रही है।
30 जून को समाप्त हुई अपनी तिमाही रिपोर्ट में निको ने घोषणा की है कि एनईसी-25 में स्थित एजे2 कुएं में गैस पाई गई है। लेकिन इस बारे में आरआईएल की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
निको रिसोर्स, ब्लॉक एनईसी-25 में एक छोटी हिस्सेदारी रखती है, जहां कि आरआईएल संचालक की भूमिका में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications