जन्माष्टमी के दिन दिल्ली में हुई झमाझम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे तक 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश या बूंदबांदी अभी हो सकती है।"
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications