सरबजीत सिंह के वकील ने परिजनों से की मुलाकात
पाकिस्तान-इंडिया पीस इनिसिएटिव के अध्यक्ष और सरबजीत सिंह के वकील ओवैस शेख ने उसके परिजनों से यहां मुलाकात की और दया याचिका पर उनके हस्ताक्षर लिए।
ओवैस शेख ने कहा, "यह मामला भारत-पाक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। सरबजीत सिंह के साथ घटने वाली कोई घटना दोनों देशों के बीच संबंधों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी।"
ज्ञात हो कि भारत सरकार ने पिछले वर्ष सरबजीत सिंह की फांसी स्थगित कराने के लिए राजनयिक स्तर पर प्रयास किया था।
शेख ने कहा कि उन्होंने सरबजीत सिंह के मामले की सुनवाई पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय में फिर से शुरू कराने के लिए आवेदन किया है और वह इस मामले में अलग से एक दया याचिका दायर कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications