बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,530.38 पर खुला। सुबह 10.30 बजे यह गिरावट के साथ 15,420.49 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को यह 15,518.49 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' बढ़त के साथ 4605.15 पर खुला। लगभग इसी समय यह गिरावट के साथ 4586.60 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को 'निफ्टी' 4605.00 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications