हिमाचल में बस खाई में गिरी, 24 मरे (लीड-1)
प्रदेश के परिवहन मंत्री मोहिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। राज्यपाल प्रभा राव, मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विद्या स्टोक्स ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
चंबा के उपायुक्त देवेश कुमार ने आईएएनएस से कहा कि एक निजी बस चंबा की ओर जा रही थी तभी सलूनी गांव के पास वह खाई में गिर गई। सलूनी गांव चंबा से 40 किलोमीटर दूर है।
उपायुक्त ने कहा कि घायलों को चंबा के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में अधिकतर चंबा जिले के हैं।
उन्होंन कहा कि बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। एक मोड़ पर चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जा गिरी।
सरकारी बसों की बेहतर सेवा न होने के कारण यहां की बसों में क्षमता से अधिक लोग सवार होने को मजबूर होते हैं। यही वजह है पिछले 10 सालों में सड़क दुर्घटनाओं में 8000 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसी जिले में 19 अप्रैल को एक बस खाई में जा गिरी थी जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications