निजी प्रयोगशाला 4 हजार रुपये में करेगी स्वाइन फ्लू की जांच
सुपर रेलिगेयर लैबोरेटरीज के मुख्य कार्यकारी संजीव के.चौधरी ने कहा, "हम देश भर में स्थित अपनी सभी प्रयोगशालाओं में स्वाइन फ्लू की जांच करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और बस सरकार की हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हमने इसकी फीस काफी कम कर दी है, क्योंकि हमें लगता है कि यह देश की सेवा करने का एक अवसर है।"
चौधरी ने कहा, "हमारे पास पर्याप्त मात्रा में परीक्षण किट उपलब्ध हैं। हमारे पास मुंबई और गुड़गांव, दोनों जगह प्रख्यात चिकित्सकों का एक दल है।"
चौधरी ने कहा कि एसआरएल के साथ जुड़े कुछ चिकित्सक नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में उन्मुखीकरण कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications