आतंकियों के फोन चीन निर्मित थे : अमेरिकी गवाह
अमेरिका में नोकिया इंक के प्रवर्तन प्रबंधक के रूप में कार्यरत इस महिला गवाह ने फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआई) के कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी गवाही दी। सुरक्षा कारणों से उसका नाम गुप्त रखा गया है।
इस गवाह ने कहा कि आतंकियों द्वारा इस्तेमाल में लाए गए मोबाइल फोन कंपनी की चीन में स्थित इकाई में उत्पादित किए थे और मुंबई हमले के पांच महीने पहले उन्हें जून 2008 में पाकिस्तान में आयात किया गया था।
गवाह ने विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी को यह भी बताया कि मुंबई पुलिस ने मारे गए नौ आतंकियों के पास से पांच नोकिया फोन बरामद किए थे।
एफबीआई ने इस बात का पता लगाने में मदद की है कि ये फोन किस जगह निर्मित किए गए थे।
गवाह ने कहा, "इन फोनों की पहचान अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल फोन उपकरण पहचान संख्या के जरिए की गई है। नोकिया द्वारा उत्पादित प्रत्येक फोन को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान की जाती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications