कृषि के हालात चिंताजनक : डी. सुब्बाराव
सुब्बाराव ने कहा कि आरबीआई सूखे जैसी स्थिति और मुद्रास्फीति पर इसके संभावित परिणाम पर नजर रखे हुए है और इस दिशा में उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुब्बाराव ने कहा, "फिलहाल चिंता का एक कारण खाद्य कीमतों को लेकर है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और इसकी लगातार निगरानी करेंगे और जो भी जरूरी होगा, कदम उठाएंगे। लेकिन मुद्रास्फीति के संदर्भ में कोई कार्रवाई करना अभी जल्दबाजी होगी। मैं महसूस करता हूं कि कृषि से अभी भी उम्मीद बची हुई है।"
सुब्बाराव ने कहा, "मैं यह कह पाने की स्थिति में नहीं हूं कि सूखे की स्थिति संकट में कैसे तब्दील होगी और इसके लिए किस समय क्या कदम उठाने होंगे।"
इसके पहले 'केंद्रीय बैंकों की चुनौतियां' विषय पर एक चर्चा में हिस्सा लेते हुए सुब्बाराव ने कहा कि सरकारी उधारी में तीव्र बढ़ोतरी मौद्रिक नीति के संचरण में रोड़े अटका रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications