कैलीफोर्निया के जंगल में आग, हजारों का पलायन
सैन फ्रांसिस्को, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत कैलीफोर्निया के जंगल में लगी आग की वजह से हजारों को लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बोनी डून कस्बे में कई इमारतों पर आग की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात तक आग की वजह से 1,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हो गए थे। 2,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications