स्कॉटलैंड में विस्फोट के दोषी की रिहाई पर अमेरिका को ऐतराज
वाशिंगटन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने वर्ष 1988 में स्कॉटलैंड के लॉकर्बी में हुए विस्फोट के दोषी लीबियाई नागरिक को रिहा किए जाने पर आपत्ति जताई है। विस्फोट में 270 लोग मारे गए थे।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पीजे क्राउले ने गुरुवार को कहा, "हमने अपनी राय से ब्रिटेन और संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है। हमारा मानना है कि इस आतंकवादी को पूरा जवीन जेल में काटना चाहिए था।"
गौरतलब है कि विस्फोट के आरोप में लीबियाई नागरिक अब्देल बसेत अल-मेगरही को वर्ष 2001 में दोषी करार दिया गया था और उसे उम्रकैद की सजा हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications