गोरघट की लाठी अपने साथ रखते थे बापू
मुंगेर, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले में आज भी सरकार की ओर से मिलने वाले पेंशन की बाट जोह रहे स्वतंत्रता सेनानी गणेश पासवान ने ही वर्ष 1944 में महात्मा गांधी को गोरघट की प्रसिद्ध लाठी भेंट की थी। गांधी इसी लाठी को अपने साथ रखते थे।
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान मुंगेर के जेल में रहे पासवान ने आईएएनएस से कहा कि वर्ष 1944 में जब महात्मा गांधी मुंगेर आए थे तो उन्होंने गोरघट की लाठी गांधीजी को भेंट की थी। उन्होंने बताया कि वही लाठी महात्मा गांधी ने अपने साथ ताउम्र रखी थी। उल्लेखनीय है कि गोरघट की लाठी काफी प्रसिद्ध है।
मुंगेर जिले के बहियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा नदी के तट पर बसे गोरघट गांव निवासी गणेश पासवान आज 90 साल की उम्र में बीड़ी बनाकर अपना जीवनयापन करने को मजबूर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications