रूस में गोलीबारी, 11 मरे
मास्को, 14 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के डागेस्तान क्षेत्र में गुरुवार शाम विद्रोहियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया जिसमें 11 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 15 नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें चार पुलिसकर्मियों और सात महिलाओं की मौत हो गई।
हमला करने के बाद हमलावर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। हाल के दिनों में यहां भारी हिंसा देखने को मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications