फैजाबाद में दो गुटों में गोलाबारी में 7 घायल
जिले के कैंट थाना प्रभारी भरतराज सिंह ने आईएएनएस को बताया कि घटना शुक्रवार दोपाहर की है, जब जंग बहादुर यादव और राम मिलन के परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। कहासुनी मारपीट में बदल गई और तभी दोनों पक्षों में गोलीबारी हो गई, जिसमें राम मिलन के परिवार के सात लोग गोली लगने से घायल हो गए।
सिंह के मुताबिक घायलों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि जंग बहादुर सहित उनके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications