विकास प्रक्रिया में योगदान दें नागरिक : राष्ट्रपति

उन्होंने कहा, "इस वर्ष मानसून भी सामान्य से कम रहा। इससे कृषि और जल की उपलब्धता प्रभावित हुई है। हमें इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। सरकार इससे निपटने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है।"

उन्होंने कहा, "एच1एन1 वायरस को नियंत्रित करने के लिए भी सभी आवश्यक प्रयास कर रही है। इन क्षेत्रों में सरकार के प्रयासों एवं विकास प्रक्रिया में सहयोग के लिए नागरिकों को आगे आकर योगदान देना चाहिए।"

राष्ट्रपति ने कहा, "यह कार्य को सार्वजनिक-निजी भागीदारी, गैर सरकारी संगठन, सामुदायिक समूह या स्वसहायता समूहों के माध्यम से किया जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "जो नागरिक अपने कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहता है, अनुशासन बनाए रखता है और साफ सफाई जैसी अच्छी आदतों को अपनाता है, प्राकृति सम्पदा के प्रति सम्मान रखता है और पर्यावरण के सरोकरों के प्रति संवेदनशील है, वह किसी भी राष्ट्र की सबसे मूल्यवान सम्पत्ति होता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+