शांतिपूर्ण साहचर्य का विरोधी विचार है आतंकवाद : राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद, शांतिपूर्ण साहचर्य का विरोधी विचार है और शांतिपूर्ण समाज व शांतिपूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए मानव जाति के सामूहिक लक्ष्य के हित में इसे हर हाल में पराजित किया जाना चाहिए।
पाटिल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "शांतिपूर्ण साहचर्य हमारी संस्कृति में अंतर्निहित है। बेगुनाहों को अपना निशाना बनाने वाला आतंकवाद इस शांतिपूर्ण साहचर्य का विरोधी है।"
पाटिल ने कहा, "आतंकवाद निंदनीय है, क्योंकि यह सभी धर्मो व मतों के सिद्धांतों के विपरीत है। मानव जाति के सामूहिक लक्ष्य के हित में शांतिपूर्ण समाज और एक शांतिपूर्ण दुनिया विकसित करने के लिए इसे परास्त करना जरूरी है।"
राष्ट्रपति ने आगे कहा, "इसके लिए हमें एकजुट होकर काम करने की जरूरत है, क्योंकि मानव जाति का भविष्य सामूहिक होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications