चीन के बाद अब मास्को जाएंगे प्रचंड
प्रचंड पिछले शनिवार को ही नेपाल से लंदन के लिए रवाना हो गए थे। उनके सहयोगियों ने कहा है कि वह शुक्रवार या शनिवार को लंदन से मास्को पहुंच जाएंगे।
मास्को में प्रचंड के क्या कार्यक्रम हैं, अभी तत्काल इस बात का पता नहीं चल पाया है। लेकिन एक नेपाली साप्ताहिक में शुक्रवार को प्रकाशित खबर पर भरोसा करें तो प्रचंड अपनी पार्टी के लिए वहां के अप्रवासी नेपालियों से कोष इकट्ठा करने की कोशिश कर सकते हैं।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष नेपाल में हुए ऐतिहासिक चुनाव में माओवादियों की पार्टी संसद में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई थी, लेकिन पार्टी इन दिनों संकट के दौर से गुजर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications