डब्ल्यूटीओ संसदीय फोरम में कांग्रेस सांसद
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद पी. सी. चाको विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) पर संसदीय सम्मेलन की संचालन समिति में भारतीय संसद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस सम्मेलन के लिए चाको को नामांकित किया है।
चाको ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मुझे मौजूदा संसद के पूरे कार्यकाल के लिए इस फोरम के लिए नामांकित किया गया है।"
चाको लोकसभा में केरल के त्रिशूर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications