पाकिस्तान के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा : गिलानी

समाचार एजेंसी एपीपी ने खबर दी है कि पाकिस्तान के 63वें स्वतंत्रता दिवस पर यहां आयोजित झंडारोहण समारोह में गिलानी ने कहा, "मैं इस बात को दोहराना चाहता हूं कि हम आतंकियों से भयभीत नहीं हैं। हम अपने दृढ़निश्चय और साहस के जरिए उन्हें जड़ से उखाड़ फेकेंगे।"

गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान और यहां की जनता आतंकियों द्वारा खड़ी की गई एक गंभीर चुनौती का सामना कर रही है। गिलानी ने इसके मद्देनजर स्वात घाटी और मलकंद डिविजन में आतंकियों के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया।

गिलानी ने कहा, "हमने इस समस्या के हल के लिए शांतिपूर्ण तरीका अपनाया था। लेकिन जब हमारे शांति प्रयासों और धर्य को हमारी कमजोरी समझ ली गई तो हमें राष्ट्रहित में मजबूरन सैन्य कार्रवाई का एक कठिन और अपरिहार्य निर्णय लेना पड़ा।"

गिलानी ने आगे कहा, "पूरा देश इन तत्वों के खिलाफ हमारे साथ खड़ा है और हम इस देश को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए आतंकियों के बुरे इरादों को परास्त कर देंगे।"

इस बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने कहा कि उनका देश फिलहाल चरमवाद और आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है और यह लड़ाई धर्म, जाति, उप राष्ट्रवाद या प्रांतवाद पर आधारित नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+