बांग्लादेश में बस दुर्घटना में 14 मरे
ढाका, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर बांग्लादेश के फेनी जिले में सड़क किनारे हुई एक बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ढाका से लगभग 131 किलोमीटर दूर एक व्यस्त सड़क पर मोहम्मद अली बाजार के निकट बस के एक पेड़ से टकराने और फिर गड्ढे में जा गिरने से यह हादसा हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस पर सवार 13 लोगों को मौत तो मौके पर ही हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की मौत स्थानीय अस्पताल में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications