स्वाइन फ्लू से बेखौफ पहाड़ों की सैर पर निकले मुंबईवासी

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। स्वाइन फ्लू ने भले ही पूरे महाराष्ट्र में आतंक मचा रखा हो लेकिन मुंबईवासियों के हौंसले पस्त नहीं हुए हैं। स्वाइन फ्लू को अंगूठा दिखाते हुए मौज-मस्ती पसंद मुंबईवासी लंबी छुट्टियां मनाने अपने-अपने घरों से पहाड़ों की सैर पर निकल पड़े हैं।

मौज-मस्ती के लिए प्रसिद्ध लोनावाला और लोखंडवाला के लोगों की तरह ही मुंबईवासी अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं। जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस और फिर रविवार की लगातार छुट्टियां होने की वजह से मुंबईवासी मस्ती के मूड में हैं। हालांकि स्वाइन फ्लू को देखते हुए सरकार ने लोनावाला और लोखंडवाला जाने वालों से सावधानी बरतने को कहा है।

मार्केटिंग के पेशे से जुड़े वेंकट अय्यर ने मजाक के लहजे में कहा, "एक साथ इतनी छुट्टियां मिलने क े बाद आप मुंबईवासियों को किसी भी वजह से घरों में कैद नहीं कर सकते। मनोरंजन और मौज-मस्ती के लिए अगर सिनेमा देखने नहीं जा पाएंगे तो कहीं बाहर जाएंगे। स्वाइन फ्लू को अपना और अधिकारियों को अपना काम करने दीजिए।"

दीपा ट्रेवल्स के मालिक राजू भाटिया ने आईएएनएस से कहा कि सागर तट और पहाड़ों की सैर करने के लिए अच्छा मौसम है। अपनी-अपनी पसंद के मुताबिक लोग दोनों ही जगहों पर जा रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि स्वाइन फ्लू की वजह से लोगों का मनोबल कम हुआ है तो इसके जवाब में भाटिया ने कहा कि लोग पूरी तरह से सावधानी बरतेंगे। कुछ लोगों ने तो एक महीना पहले ही बुकिंग करा ली थी। ऐसे में अगर वह अपना कार्यक्रम बदलते हैं तो उनका ही नुकसान होगा।

गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू को देखते हुए गुरुवार से मुंबई के सारे स्कूल-कॉलेज एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए हैं। सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्सों को भी चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+