झारखंड में हुई बारिश लेकिन सूखे से राहत नहीं
राज्य मौसम विभाग के अधिकारी जी़ के.गोस्वामी ने आईएएनएस को बताया कि यह बारिश समुद्र तल से 3 किलोमीटर ऊपर बने चक्रवातीय दबाव की वजह से हुई है। इसका असर झारखंड के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी हुआ है। यह बारिश सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए कम असरकारक साबित होगी और इससे प्रदेश में सूखे की स्थिति में सुधार की गुंजाईश बहुत कम है।
पिछले 36 घंटों में रांची में अब तक 60़ 7 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 35 मिलीमीटर और पलामू में 4़ 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि झारखंड के सभी जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सूखे की हालत से निपटने के लिए केंद्र सरकार से 400 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है। इस वर्ष राज्य में हर साल की अपेक्षा 65 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications