3 बहनों की कुएं में डूबकर मौत
धार जिले के धामनोद थाने के प्रभारी बी.एस.परिहार ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार को लोधीपुरा गांव के निवासी मोहन भील की दो बेटियां लक्ष्मी और संध्या अपनी चचेरी बहन कविता के साथ कुएं पर नहाने गई थी। कुआं पानी से पूरी तरह भरा हुआ था और करीब ही स्थित नाले का पानी भी कुएं में जा रहा था।
परिहार ने बताया कि जब तीनों बहनें नहा रही थी तभी कविता डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में लक्ष्मी और संध्या भी कुएं में डूब गईं। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications