मंदी से लड़ने के लिए भारत को मिलेगा 4.78 अरब डॉलर
वॉश्िंागटन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मंदी की वजह से अर्थव्यवस्था में तरलता संकट से जूझ रहे भारत के लिए राहत की खबर है। भारत को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) के तहत 4.78 अरब डॉलर मिलेगा।
दुनिया भर में छाई मंदी से निपटने और तरलता प्रवाह के लिए आईएमएफ ने विशेष आहरण अधिकार के तहत 250 अरब डॉलर की राशि का आवंटन किया है।
आईएमएफ ने बीते सप्ताह बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में आवंटन से संबंधित एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें मंदी से निबटने के लिए 250 अरब डॉलर की राशि मुहैया कराने की मांग की गई थी। आईएमएफ इस मद के तहत 28 अगस्त से राशि का आवंटन करेगी। राशि को आवंटन सदस्य देशों के विदेशी मुद्रा भंडार में हिस्सेदारी के अनुसार होगा।
लंदन में अप्रैल में हुई जी-20 की बैठक में सदस्य देशों ने एसडीआर आवंटन के लिए आग्रह किया था।
आईएमएफ ने गुरुवार को कहा कि 100 अरब डॉलर को आवंटन विकासशील देशों और उभरते हुए बाजारों के लिए किया जाएगा। कम आय वाले देश 18 अरब डॉलर से ज्यादा की राशि प्राप्त करेंगे। सदस्य देशों को उनके कोटे का लगभग 74 फीसदी राशि एसडीआर के साथ मुहैया कराई जाएगी।
विशेष आहरण अधिकार के तहत 21.5 अरब डॉलर का प्रावधान किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications