पूर्वोत्तर में रात्रि रेल सेवा 3 दिनों के लिए बंद
एनएफआर के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "दक्षिणी असम, नाागलैंड और त्रिपुरा में रात को चलने वाली कई रेलगाड़ियों की रात्रि सेवा शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेगी। हमने यह कदम आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर असम सरकार की सूचना के आधार पर उठाया है।"
अधिकारी ने कहा कि असम, नागालैंड और त्रिपुरा में दिन में चलने वाली रेलगाड़ियों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल और राज्य सुरक्षा बल के जवानों को रेलगाड़ियों में तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications