शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 107 अंक गिरा (राउंडअप)
कारोबार के दौरान बाजार में हालांकि तेजी का रुख रहा। इस दौरान 1417 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1243 में गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की तेजी रही।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 106.86 अंकों की गिरावट के साथ 15,411.63 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 15,530.38 अंक पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 15,535.47 के उच्चतम और 15,367.61 के निम्मनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.95 अंकों की गिरावट के साथ 4580.05 अंक पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में निफ्टी 4605.15 अंक पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 4619.00 के उच्चतम और 4559.35 के निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में मामूली 5.08 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 5603.81 अंक पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में मामूली 25.51 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 6387.05 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में तेल एवं गैस, उपभोक्ता वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सेक्टर में तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा कमोबेश सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट वाले सेक्टरों में ऊर्जा, धातु, बैंक, आटो, प्रौद्योगिकी, रियल्टी आदि शामिल रहे।
बीएसई के सूचकांक में शामिल केवल पांच शेयरों में तेजी रही वे हैं-ओएनजीसी (4.79 फीसदी), रिलायंस इंफ्रा (1.49), रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.54), स्टरलाइट (0.34) और एचडीएफसी बैंक (0.13)।
गिरावट वाले शेयरों में जयप्रकाश एसोसिएट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, आरकॉम शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications