बंगाल में शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार की जरूरत : करात

करात ने पार्टी के मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' में लिखे अपने एक लेख में कहा है, "सेन इस बात को लेकर सही थे कि पश्चिम बंगाल में वाम सरकार को प्राथमिक शिक्षा, साक्षरता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और ज्यादा काम करने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका परमाणु करार का विरोध करने का यह मतलब नहीं है कि वाम दलों ने सिर्फ दोनों देशों के रिश्ते को लेकर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित किया।

करात ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पिछली सरकार का समर्थन करते हुए वाम दल समय-समय पर जन कल्याण और सामाजिक न्याय से जुड़े मसलों को उठाते रहे थे।

माकपा महासिचव ने कहा कि जनता के बेहतर जीवन के लिए संघर्ष और साम्राज्यवादी प्रभुत्व के खिलाफ लड़ाई साथ-साथ चलनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+