कश्मीर में चाक चौबंद हुई सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने बताया कि बक्शी स्टेडियम के चारों तरफ सुरक्षा का मजबूत घेरा बनाया गया है। स्टेडियम के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। जगह-जगह विशेष जांच दस्ते तैनात किए गए हैं। स्टेडियम के चारों ओर खड़ी इमारतों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक फारूख अहमद ने बताया कि पूरे क्षेत्र में स्वाधीनता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बलों को किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी वाहनों को रोक कर तलाशी ली जा रही है। शहर में प्रवेश करने से पहले यात्रियों की भी गहन तालाशी ली जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+