रांची में 'मुठभेड़' की जांच के आदेश
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने चंदमर्चा गांव के निकट दीपक गोपे (35) और घासिया ओरांव (36) को गोली मार दी और फिर इसे मुठभेड़ का नाम दे दिया।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। जांच उप अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) द्वारा की जाएगी।
इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को रांची-गुमला राष्ट्रीय-राजमार्ग पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने इस घटना की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications