अस्पताल में झड़प के मामले में कई गिरफ्तार
दरअसल, गुरुवार दोपहर जूनियर चिकित्सकों ने अस्पताल कर्मचारियों की हॉकी और लोहे की छड़ों से पिटाई की थी। चिकित्सकों ने यह कदम अस्पताल कर्मचारियों द्वारा उन पर कथित हमले के प्रतिक्रिया स्वरूप उठाया था।
दोनों पक्षों की झड़प में कई पुलिसकर्मी, चिकित्सक, कार्मिक और छायाकार घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
घटना के बारे में एक दुकानदार ने बताया, "दोनों पक्षों की ओर से लगभग घंटे भर पथराव किया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications