बेंगलुरू में छात्रों से मिले स्विट्जरलैंड के अंतरिक्ष यात्री
बेंगलुरू स्थित कैंब्रिज प्री यूनीवर्सिटी कॉलेज में स्विट्जरलैंड दूतावास की ओर से आयोजित विज्ञान और शिक्षा समारोह में 10 विद्यालयों के कक्षा 9, और 12 के करीब 250 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निकोलियर ने कहा, "मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों राकेश शर्मा, कल्पना चावला, और सुनीता विलियम्स ने अपनी क्षमता के बल पर अंतरिक्ष विज्ञान और शोध के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। मैं चाहता हूं कि आप भी अंतरिक्ष यात्री और इंजीनियर के रूप में करियर की शुरुआत करें।"
निकोलियर ने 1000 घंटे से ज्यादा समय अंतरिक्ष में बिताए हैं। स्विटजरलैंड के 'स्विस सेटेलाइट प्रोजेक्ट' के प्रबंधक मूरियल नोका ने छात्रों से कहा, "मैं आशा करता हूं कि हम आपके साथ जल्दी ही निकट भविष्य में काम करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications