जम्मू में समानांतर स्वतंत्रता दिवस आयोजन
जम्मू में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय समिति (सीयूएएस) संघर्ष कर रहा है। संगठन के प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा, "भविष्य में जम्मू में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के बारे में सरकार द्वारा लिखित भरोसा नहीं मिलने के कारण हम यह कदम उठा रहे हैं।"
सेठी ने कहा कि इससे पहले सरकार का ध्यान खींचने के लिए हमने जम्मू बंद रखा था और साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया गया था लेकिन हम उनका ध्यान खींचने में असफल रहे। उन्होंने कहा, "इसी वजह से अब हम समानांतर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन करने जा रहे हैं। इसके बाद भविष्य के लिए रणनीति तय की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications