असम में 45 किलोग्राम आरडीएक्स और हथियार बरामद

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी असम के सादिया शहर से सुरक्षा बलों ने हथियारों और विस्फोटों को बरामद किया। एक अधिकारी ने बताया, "लगभग 45 किलोग्राम आरडीएक्स, 10 डेटोनेटर और पिस्तौल बरामद किए गए।"

पुलिस को संदेह है कि विस्फोटक प्रतिबंधित संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) द्वारा लाए गए थे।

गुरुवार को एक अलग छापे में पुलिस ने गुवाहाटी बाहरी इलाके के एक मकान से पांच बम बरामद किए। खुफिया रिपोर्ट के बाद असम में तेल भंडारों, सड़कों, रेलवे पुलों और भीड़-भाड़ वाली बाजारों में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

उधर, पूवरेत्तर में सक्रिय पांच अलगाववादी संगठन पहले ही स्वतंत्रता दिवस समारोहों का बहिष्कार करने के लिए 15 अगस्त को 17 घंटे के बंद का आह्वान कर चुके हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोहों के बहिष्कार का आह्वान करने वाले संगठनों में उल्फा, नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफबी), कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ), मणिपुर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (एमपीएलएफ) और त्रिपुरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (एमपीएलएफ) हैं। ये सभी संगठन असम, मणिपुर और त्रिपुरा में सक्रिय हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+