त्रिनिदाद में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
पोर्ट ऑफ स्पेन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एवं टोबेगो के 200 से अधिक मंदिरों में गुरुवार को कृष्ण-जन्माष्टमी का त्योहार धूमधान से मनाया गया। राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में जन्माष्टमी की धूम गुरुवार शाम से ही शुरू हो गई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही।
त्रिनिदाद एवं टोबेगो में बहुत बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनकी संख्या यहां की कुल आबादी का 40 प्रतिशत है। दो द्वीपों पर फैले इस देश में लगभग तीन लाख हिंदू रहते हैं।
इस छोटे से देश में जन्माष्टमी की तैयारियां कई दिन पहले ही शुरू हो गई थीं। जन्माष्टमी के दिन लोगों ने फूल-माला, मिठाइयां और खीरे का भोग लगाकर भगवान कृष्ण की अराधना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications