जरदारी ने कबायली क्षेत्रों में राजनीतिक और न्यायिक सुधारों की घोषणा की
इस अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जरदारी ने कहा, "मैं संघीय प्रशासित कबायली (एफएटीए) इलाके के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा में लाने की घोषणा करता हूं।"
जरदारी ने कहा कि इस घोषणा के साथ ही सरकार ने अपना वादा पूरा कर दिया है और अब कबायली इलाके के लोगों की बारी है कि वे राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर और अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पहचान कायम करें।
समारोह में प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी, सीनेट अध्यक्ष फारुक नाइक और नेशनल असेंबली की स्पीकर फहमिदा मिर्जा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications