एशिया फाउंडेशन के भारत निदेशक बने निक लेंग्टन
फाउंडेशन ने गुरुवार को लेंग्टन को भारत का निदेशक बनाए जाने की घोषणा की। लेंग्टन इससे पहले नेपाल में फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। नेपाल में वह सरकार और कानून, संघर्ष परिवर्तन व शांति निर्माण, आर्थिक सुधार और महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों को देख रहे थे।
लेंग्टन वर्ष 1986 में सैन फ्रांसिस्को स्थित एशिया फाउंडेशन से बांग्लादेश और नेपाल मामलों के सहायक के तौर पर जुड़े। बाद में उन्होंने फाउंडेशन के श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश, फिलीपींस और प्रशांत द्वीपों के प्रतिनिधि के तौर पर भी काम किया।
फाउंडेशन से जुड़ने से पहले लेंग्टन अमेरिका स्थित निजी सहायता संगठन 'केयर' से जुड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications