जालौन जेल में कैदी को जलाया, हालत गंभीर
जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आईएएनएस को बताया, "जिला जेल में बंद सोबरन सिंह शुक्रवार को बुरी तरह से जल गया है। उसके शरीर का करीब 90 फीसदी हिस्सा जल चुका है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।"
कुमार ने बताया, "घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हमें घटनास्थल से मिट्टी का तेल और पेट्रोमैक्स मिला है, जिसकी बरामदगी से जेल सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही सामने लाती है।" उन्होंने बताया कि सिंह एक गैर इरादतन हत्या के आरोप में गत फरवरी से जेल में बंद था।
अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications