केरल में श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों की धमकी
पुलिस महानिरीक्षक टॉमिन जे. थैचेंकेरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह ईमेल गुरुवार को कुछ मीडिया दफ्तरों को भेजा गया था।
उन्होंने कहा, "हमने तत्काल अपना काम आरंभ कर दिया और पाया कि यह ई-मेल यूएई से याहू के डोमेन के जरिए भेजी गई है। इस संबंध में कन्नूर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।"
अधिकारी ने कहा कि ई-मेल भेजन वाले ने अपना नाम जखीर हुसैन लिखा है और उसने खुद को नवगठित मालाबार मुजाहिद नाम के आतंकवादी संगठन का प्रमुख बताया है। इस संगठन का प्रमुख ठिकाना कराची है और इसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और लश्कर-ए-तैयबा का समर्थन हासिल है।
इस ई-मेल के मिलने के बाद से राज्य में हाई अलर्ट है और सभी जिला मुख्यालयों को सतर्क रहने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications