गुवाहाटी में दाखिल हुईं महिला आतंकी

शहर के पुलिस प्रवक्ता देबोजीत देउरी ने कहा, "हमें सूचना मिली है कि इन महिलाओं को विस्फोट करने में दक्षता हासिल है। 15 अगस्त को धमाका करने की मंशा से संभवत: इन महिला हमलावरों ने शहर में प्रवेश किया है।" उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि प्रतिबंधित संगठन हिंसा फैलाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।"
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हुई
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरे असम में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। लगातार खुफिया जानकारियां आ रही है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिंसा की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
ये खुफिया जानकारियां उस वक्त आई हैं जब उल्फा और एनडीएफबी सहित पूर्वोत्तर के पांच अलगाववादी संगठनों ने स्वंतत्रता दिवस का बहिष्कार करते हुए 17 घंटे के हड़ताल की घोषणा की है।


Click it and Unblock the Notifications