महसूद का खात्मा बड़ी जीतः होलब्रुक

होलब्रुक ने बुधवार को कहा, "बैतुल्लाह महसूद का खात्मा एक बहुत बड़ी कामयाबी है। यह हम सबके लिए बहुत अच्छी खबर है।"
इस सप्ताहांत होलब्रुक पाकिस्तान दौरे को जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि महसूद अलकायदा के नेटवर्क का हिस्सा था और वह पाकिस्तानियों को निशाना बना रहा था।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दक्षिणी वजीरिस्तान में अमेरिका के चालक रहित विमान के हमले में महसूद सहित उसकी पत्नी और ससुर की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications