Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्ट्रपति राजपक्षे की हत्या की साजिश

Mahinda Rajapakshe
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस द्वारा एक स्थानीय पार्षद की हत्या की जांच कर के दौरान राजपक्षे की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। मदूसा लक्ष्मणन नाम के व्यक्ति ने लिट्टे के साथ मिलकर राजपक्षे पर आत्मघाती हमला कराने की साजिश रची थी।

लक्ष्मणन इस समय दक्षिणी प्रांत के स्थानीय पार्षद डैनी हित्थेतियाग की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। मदुशा अपने गृहनगर दक्षिणी मदमुलाना में राजपक्षे की हत्या करने वाला था। जांच में पता चला है कि मदुशा, राजपक्षे को अपना शत्रु मानता था। लिट्टे की मदद से वह राजपक्षे की हत्या करना चाहता था।

'डेली मिरर" की रिपोर्ट के अनुसार अब मदुशा से कोलंबो अपराध विभाग (सीसीडी) के अधिकारी पूछताछ करेंगे। श्रीलंका के एटॉर्नी जनरल ने मंगलवार को माउंट लेवनिया मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी देकर लक्ष्मणन को सीसीडी के अधिकारियों को सौंपने के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश देने को कहा था। इस पर सुनवाई के बाद एडीशनल मजिस्ट्रेट धरशिखा विमलसिरि ने 17 अगस्त को कोर्ट में पेश होने को कहा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+