गूगल अर्थ को टक्कर देने उतरा 'भुवन'

9 महीनों में तैयार हुआ भुवन
गूगल अर्थ को टक्कर देने के लिए इसरों ने भुवन को बुधवार शाम लॉन्च किया। इसरो का दावा है कि गूगल के मुकाबले भुवन पर न केवल ताजा तस्वीरें उपलब्ध हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी और सामाजिक उपयोग से जुड़ी कई जानकारियां भी मौजूद हैं।
इसरो के मुताबिक भुवन के जरिए दो शहरों के बीच की हवाई दूरी नापी जा सकती है। साथ ही बंजर भूमि, मिट्टी और जल संसाधन संबंधी इसरो के आंकड़े भी प्राप्त किये जा सकते हैं। भुवन की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने कहा कि यह इसरो की एक बड़ी उपलब्धि है। इसरो ने महज 9 महीनों में भुवन को विकसित किया। यह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
आतंकी हमले से निपटने में सहायक
भुवन बनाने वाली इसरो की टीम के चीफ वी. जयरामन ने कहा कि 26/11 जैसे हमलों की सूरत में भुवन काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके जरिए सुरक्षा बल किसी भी इलाके की भौगोलिक सही स्थिति पता कर सकते हैं।
इस सुविधा का दुरुपयोग नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा बल और सरकारी एजेंसियों को सुरक्षित पासवर्ड दिए जाएंगे। वो ऐसी जानकारियां होंगी जिन तक सामान्य लोगों नहीं पहुंच सकेंगे। इसके अलावा शहरीकरण व शहरी विकास योजनाएं बनाने में भुवन काफी सहायक हो सकता है।
सड़क, चौराहे और यहां तक कि ट्रैफिक लाइट का त्रि-आयामी प्रतिबिंब इस पर देखा जा सकता है। पोर्टल पर किन्हीं दो बिंदुओं के बीच हवाई, क्षैतिज और ऊध्र्वाधर दूरी को मापने की भी सुविधा मौजूद है। यानी आप किन्हीं दो शहरों के बीच की हवाई दूरी माप सकते हैं। इस मौके पर वी जयरामन ने यह भी कहा कि भुवन की तुलना गूगल अर्थ से नही की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications