मंगल पर जाने की तैयारी में भारत

Mars
नई दिल्ली। मानव रहित चंद्रयान-प्रथम के जरिए चंद्रमा पर पहुंचने के बाद अब भारतीय वैज्ञानिक मंगल गृह पर तिरंगा लहराने की तैयारी में हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि छह साल के अंदर एक भारतीय अंतरिक्ष यान मंगल में भेजने का लक्ष्‍य है।

केंद्र सरकार की स्‍वीकृति मिली

इसरो के अध्‍यक्ष डा जी माधवन नायर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंगल गृह पर जाने की इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने 10 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि देने की स्‍वीकृति प्रदान कर दी है। धनराशि मिलते ही प्रारंभिक परीक्षण शुरू हो जाएंगे, जिसमें मिशन का मार्ग खोजने के साथ अन्य जानकारियां इकठ्ठा की जाएंगी।

डा माधवन के मताबिक मिशन मंगल के लिए जरूरी अध्ययन पूरा कर लिया गया है। इसरो इस मिशन को 2013 से 2015 के बीच लांच करने की योजना बना रहा है। खास बात यह है कि इस मिशन को लेकर इसरो के युवा वैज्ञानिक ज्‍यादा उत्‍साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+