पुणे: स्वाइन फ्लू से शिशु की मौत

राज्य स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुणे स्थित मुनोट अस्पताल में बुधवार देर रात नौ महीने के स्वाभिमान कांबले की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बच्चे को सप्ताह के शुरुआत में स्वाइन फ्लू के लक्षण देखने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसे ससून अस्पताल में भी जांच के लिए ले जाया गया था।
पुणे में कुल 12 मौतें
उल्लेखनीय है कि स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक मौते महाराष्ट्र में हुई हैं। केवल पुणे में 12 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। मुंबई और नासिक में एक-एक व्यक्ति की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। स्वाइन फ्लू के कारण अहमदाबाद, वडोदरा, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications