शो की रेटिंग के लिए कराता था हत्याएं
रिओ
डी जिनेरियो। ब्राजील का एक टीवी पत्रकार अपने कार्यक्रम की रेटिंग बढ़ाने के लिए हत्याएं कराता था और फिर उसका फिल्मांकन कर शो में दिखाता था। पुलिस ने वालेस नामक इस व्यक्ति पर पांच हत्याओं का आरोप लगाया है। पुलिस ने टीवी शो पर फिलहाल रोक लगा दी है। id="toptextpromo">ब्राजील
पुलिस ने आरोप लगाया है कि टीवी प्रेजेंटर और विधायक वालेस सूजा अपराधिक घटनाओं पर आधारित अपने टीवी शो की रेटिंग बढ़ाने और प्रतिद्वंद्वियों से निजात पाने के लिए हत्या की 'सुपारी" दिया करता था। पुलिस के अनुसार वालेस ड्रग तस्करी में भी लिप्त था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
के मुताबिक सूजा ने अमेजोनास प्रांत में कुछ हत्या के आदेश दिए और फिर उनके फिल्मांकन के लिए अपने क्रू को भी वहां सबसे पहले पहुंचने के लिए इसकी सूचना दी। पिछले साल जांच में तेजी आने के बाद पुलिस ने उनके टीवी शो पर रोक लगा दी थी। दूसरी ओर सूजा का कहना है कि उनके प्रतिद्वंद्वियों ने ये आरोप बिना सबूत उन्हें बदनाम करने के लिए लगाए हैं।

Click it and Unblock the Notifications