बेंगलुरू में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
बेंगलुरू।
महाराष्ट्र, गुजरात और केरल के बाद अब कर्नाटक में भी स्वाइन फ्लू का तांडव शुरू हो गया है। गुरुवार दापहर बेंगलुरू के सेंट फिलोमेना हॉस्पिटल में 26 वर्षीय युवती रूपा की एच1एन1 से मौत हो गई। इसके साथ देश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 20 हो गई। id="toptextpromo">रूपा
को चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पहले बुखार आया और फिर बदन दर्द की शिकायत उसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अथक प्रयासों के बाद भी डॉक्टर रूपा को बचा नहीं सके। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले पुणे में 75 वर्षीय महिला और नौ महीने के बच्चे की मौत हुई। पुणे में अबतक कुल 12 मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा मुंबई में दो, अहमदाबाद, वडोदरा, नासिक, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में एक-एक मौत हुई।

Click it and Unblock the Notifications